रविवार 3 मई 2026 - 10:12
गज़्जा के राहत काफिले को रोकना वैश्विक आतंकवाद है। जनरल क़आनी

हौज़ा / ईरान की इस्लामिक क्रांतिकारी सेना सिपाह-ए-पासदारान की कुद्स फोर्स के कमांडर मेजर जनरल इस्माइल क़आनी ने कहा है कि गाजा के लिए जाने वाले राहत समुद्री काफिले को जब्त करना अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का एक स्पष्ट उदाहरण है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,कुद्स फोर्स के प्रमुख ने इज़रायली सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 'समूद' राहत काफिले का अपहरण वास्तव में वैश्विक आतंकवाद के समान है।

उन्होंने कहा,समूद के स्वतंत्रता-प्रेमी कार्यकर्ताओं का गाजा के पीड़ित लोगों की नाकेबंदी तोड़ने और फिलिस्तीनी बच्चों व महिलाओं को इज़रायली अत्याचार से बचाने का आंदोलन इस बात का संकेत है कि दुनिया भर में अत्याचार के खिलाफ संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है।

जनरल क़आनी ने इज़राइल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यहूदी सरकार बच्चों की हत्या में शामिल है, और उसके अपराधों के मुकाबले दुनिया भर के स्वतंत्रता-प्रेमी लोगों का संकल्प और मजबूत हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा,इज़राइल के कायरतापूर्ण कार्यों और अपराधों से वैश्विक स्तर पर जन जागरूकता बढ़ेगी, और गाजा के पीड़ित लोगों की नाकेबंदी तोड़ने के प्रयास और मजबूत हो जाएंगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जान खतरे में है, इसलिए इस जानबूझकर किए गए आतंकवाद पर तत्काल वैश्विक प्रतिक्रिया अपरिहार्य है।

ध्यान रहे कि आज सुबह-सवेरे इज़रायली मीडिया ने दावा किया था कि कब्ज़ाधारी सेनाओं ने 'समूद' बेड़े के 58 जहाजों में से 7 पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और उन्हें जब्त कर लिया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha